Breaking News
Oplus_131072

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज का द्वितीय वार्षिकोत्सव

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज का द्वितीय वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा और विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी लीला बिष्ट ने शिरकत की।

 

​वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 3 विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। ​ विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले 9 बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। ​राज्य स्तर के पूर्व सत्र के 12 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

 

​मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन परीक्षा में धौलादेवी ब्लॉक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा वैभूती को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। ​इसके अतिरिक्त, कक्षावार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

 

​अतिथियों ने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की। ​ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने सांस्कृतिक मंच की छत निर्माण की घोषणा का आश्वासन देते हुए कहा कि अप्रैल माह के भीतर ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

​जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने प्रधानाचार्य की मांग पर विद्यालय में बास्केटबॉल और बैडमिंटन के संयुक्त कोर्ट निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

​समारोह के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट और उपशिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल ने नवीन सत्र (2026-27) हेतु विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया। साथ ही अभिभावकों को ‘बुक बैंक’ की संकल्पना और इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

​विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष हेमा चम्याल और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और धन्यवाद पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भोज, डॉ. मंजू चंद्रा, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ भूपाल सिंह चिलवाल, जिलामंत्री राजू मेहरा, गोपाल सिंह गैड़ा, पूरन सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, नितेश काण्डपाल, ममता मेहता, मेघा मनराल, गौरव डालाकोटी, खुशहाल सिंह मेहर, हरीश सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मुमुक्षु सहित कई ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल समय बदलने का अभिभावकों ने किया विरोध, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

अल्मोड़ा: विद्यालयों के प्रस्तावित समय परिवर्तन के विरोध में धौलछीना क्षेत्र के अभिभावकों ने एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *