Breaking News
Oplus_131072

डीएम ने खुद गांव पहुंचकर लिया विकास कार्यों का जायजा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, कहा- प्राथमिकता के साथ होगा काम

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह विकास कार्यों की जमीनी हकीकत व ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में डीएम मंगलवार को नगर से लगे बल्टा गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

डीएम के गांव पहुंचने पर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्याओं के निदान की मांग उठाई। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मार्गीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मार्गों को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं।

 

इसके अतिरिक्त डीएम ने गांव में खेल मैदान के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त कर इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर खेल मैदान स्थल का निरीक्षण किया साथ ही इसके विकास के लिए पीडब्लूडी को जल्द ही आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सब्जी उत्पादन की गतिविधियों की भी जानकारी ली और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए सूअर रोधी दीवार का आगणन भी बनाने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

 

इस दौरान तहसीलदार ज्योति धपवाल, ईई पेयजल निगम संजीव वर्मा, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डी.एन कांडपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Check Also

court

अल्मोड़ा: पशु व्यापारी की हत्या मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किया दोषमुक्त, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: पशु प्यापारी की हत्या के मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश, रानीखेत अंजलि नौलियाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *