Breaking News
accident

सड़क हादसा: पिकअप खाई में गिरी, 4 लोग हुए घायल तीन गंभीर

चंपावत: जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। रीठा साहिब पार्किंग से परेवा की ओर जा रहा पिकअप वाहन खड़ी चढ़ाई में अचानक पीछे की ओर आ गया और खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए हैं। जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर चौड़ा मेहता अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 70 किलोमीटर दूर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया।

 

चिकित्सकों ने बताया की दुर्घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है तथा एक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। कहा जिसमें चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जिन्हें सीटी स्कैन के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

घायल अर्जुन सिंह ने बताया रीठा साहिब पार्किंग से वह परेवा की ओर जा रहे थे। तभी खड़ी चढ़ाई में पिकअप रुक गई और पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क से नीचे खाई में पलट गई।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा दुर्घटना में घायल सभी लोगों का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व ऑटो के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से जहां एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

Check Also

IMPCL दवा फैक्ट्री के निजीकरण और कुमाऊं की बदहाल यातायात व्यवस्था पर बरसे हरीश रावत, इस दिन करेंगे मौन उपवास

अल्मोड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने जिले के मोहान स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *