Breaking News
Oplus_131072

उपपा नेता स्व. हेम पांडेय के निधन पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, पार्टी व समाज के लिए उनके योगदान को किया याद

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के संस्थापक सदस्य स्व. हेम पांडेय के निधन पर उनके गृहगांव पाटिया में पार्टी और ग्रामीणों द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इव दौरान स्व. हेम पांडेय के जीवन संघर्ष और उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि स्व. हेम पांडेय संघर्ष वाहिनी के समय से हमारे संघर्षों के साथी रहे हैं। पार्टी की स्थापना से लेकर जीवन पर्यत्न वे पार्टी के प्रति समर्पित रहे। प्रत्येक कार्यक्रम में उनकी सक्रिय उपस्थिति रहती थी, जो अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा ने कहा कि स्व. हेम पांडेय के विचारों को जीवित रखना और उनके आदर्शों पर आगे बढ़ना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सामाजिक कार्यकर्ता एड. जीवन चंद्र ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे 1996 से पाटिया आते रहे हैं और हेम पांडेय से उनका संपर्क अत्यंत पुराना है। हेम पांडेय हर चुनौती के बाद और मजबूत होकर निकलते रहे।

स्व. हेम पांडेय के छोटे भाई हरीश पांडेय ने बताया कि वे बीमारी से जूझ रहे थे और उनके इतनी शीघ्र हमें छोड़ जाने की कोई आशंका नहीं थी। उपपा कार्यकर्ता हर सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. हेम पांडेय ने उन्हें उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की विचारधारा से परिचित कराया और उसके प्रति समर्पित होने की प्रेरणा दी।

 

इस अवसर पर पार्टी के महासचिव एड नारायण राम, एड. गोपाल राम, किरन, स्व. हेम पांडेय की भतीजी ज्योति पांडेय, पाटिया के निवासी जगदीश राम, गोविंद राम, जीवन सिंह बिष्ट, एड. पान, डॉ रेनू, भारती पांडे, ममता, ममता जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

कैंची धाम में ‘जाम’ से हाहाकार, दावों और धरातल के बीच पिसती जनता, सरकार व सिस्टम बेपरवाह

-कैंची धाम की चमक के पीछे अंधेरे में पहाड़ का भविष्य -अधूरा बाईपास, विकास या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *