Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक-कर्मचारी, कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली (OPS) की मांग को लेकर रविवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित एक विशाल सभा के बाद कर्मचारियों ने बाजार से‌ चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क तक रैली निकाली।

 

सुबह रैमजे इंटर कॉलेज में एक विशाल सभा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सभा में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षकों और कर्मचारियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर सरकारी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्मिकों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के हवाले कर देना कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वक्ताओं ने कहा एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के लिए एक छलावा है। पुरानी पेंशन बहाल होने तक कर्मचारी संघर्ष जारी रखेंगे।

 

सभा के बाद कर्मचारियों का हुजूम रैली के रूप में निकला। यह रैली रैमजे इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाज़ार होते हुए चौघानपाटा पर समाप्त हुई। बाजार की गलियां एक ही मांग-एक ही नाम, ओपीएस-ओपीएस और पेंशन हमारा हक है जैसे नारों से गूँज उठीं।

मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी तथा संचालन जिला मंत्री भूपाल चिलवाल ने किया।

 

इस मौके पर एनएमओपीएस कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष राजू महरा, महामंत्री कमलेश पांडे, संयोजक हरेन्द्र रावल, जिला संरक्षक मनोज जोशी, प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री जगदीश भण्डारी, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के प्रान्तीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष रविशंकर गुसाईं, मंत्री भारतेन्दु जोशी, दीपशिखा मेलकानी, डा कैलाश डोलिया, नितेश काण्डपाल, संजय भाटिया, दीपक तिवारी, दिगम्बर फुलोरिया, भारतेन्दु पंत, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, सुन्दर लाल, संजय जोशी, संजय टम्टा, अनिल काण्डपाल, भारत भूषण, मेघा मनराल, रेखा जोशी, मोनिका वर्मा, दीपा उप्रेती, राधा लस्पाल, अजरा परवीन, शोभा मिराल, बसन्त पांडे, वीरेंद्र सिजवाली, पंकज पांडेय, सुशील बाराकोटी, ललित तिवारी, सुशील तिवारी, जीवन साह, लक्ष्मण रावत, भानू वर्मा, राजेन्द्र खड़ायत, तारा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Check Also

breaking

उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग): IAS व PCS अफसरों के ट्रांसफर, अल्मोड़ा जिले के 2 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए सूची

देहरादून: सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *