Breaking News
Govind singh kunjwal
Govind singh kunjwal, file photo

मोदी सरकार महिलाओं को कर रही गुमराह, परिसीमन के नाम पर राजनीतिक लाभ की कोशिश: कुंजवाल

-कुंजवाल का आरोप, महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा का चुनावी दांव
-16 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन को कुंजवाल ने बताया राजनीतिक पैंतरा

 

अल्मोड़ा: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को महिला आरक्षण संसोधन विधेयक पर गुमराह कर रहे हैं। कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल की शुरू से समर्थक रही है। वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों में इस बिल को पारित कराने में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था।

 

जारी बयान में कुंजवाल ने कहा कि इस बिल के तहत लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिल को लागू करने में देरी की और इसे जनगणना व परिसीमन से जोड़ दिया।

 

कुंजवाल ने कहा कि सरकार ने अब चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए गत 16 अप्रैल को इस बिल को अधिसूचित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के जरिए राज्यों की सीटों में बदलाव कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही थी। जिसे विपक्ष की एकजुटता के कारण रोका जा सका।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है। जब कि कांग्रेस आज भी 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे तथ्यों को समझें और किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें।

Check Also

गंभीर बीमारी से जूझ रहा 23 वर्षीय कौशल, आर्थिक तंगी बनी इलाज में बाधा, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

​अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय से सटे फलसीमा गांव निवासी राजेंद्र बिष्ट के परिवार पर दुखों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *