Breaking News

Almora: पत्रकार से अभद्रता पर भड़का आक्रोश, डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

अल्मोड़ा: नगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन द्वारा पत्रकार के साथ की गई अभद्रता का मामला अब प्रशासन की दहलीज तक पहुंच गया है। प्रेस क्लब के सदस्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

ज्ञापन में कहा कि एक प्रकरण की जांच के पुलिस संस्थान पहुंची थी। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर कुछ पत्रकार कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान जब एक पत्रकार ने संस्थान के चेयरमैन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। तथा उनका कैमरा एवं माइक आईडी छीनने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपित चेयरमैन द्वारा वहां मौजूद पत्रकारों को डराया-धमकाया गया और देख लेने की धमकी दी गई। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला करार दिया है।

 

​शिकायत में संस्थान के भीतर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के आर्थिक व मानसिक शोषण का मुद्दा भी उठाया गया है। फीस वसूली और कार्यस्थल पर अनुचित दबाव को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

​भवन की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए पत्रकारों ने कहा कि इस पांच मंजिला इमारत में छोटे बच्चों का स्कूल भी संचालित है। ऐसे में भवन की मजबूती और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच बेहद जरूरी है।

 

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई पत्रकार मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *