Breaking News
Oplus_131072

Big breaking: चलती बाइक से टकराकर फंसा तेंदुआ, चालक ने दुकान में घुसकर बचाई जान

भीमताल: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक से जा टकराया। इस दौरान तेंदुआ बाइक में ही फंस गया।

 

बाइक के पास तेंदुआ देख चालक ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में तेंदुआ घायल हो गया। तेंदुए के घायल होने की सूचना वन विभाग को दी गयी।

 

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने मीडिया को बताया कि तेंदुए के बाइक से टकराने की बात सामने आई है। टीम को मौके पर भेजा है। साथ ही रानीबाग से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *