Breaking News

Almora breaking: अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत

​अल्मोड़ा: जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बुधवार 6 मई की तड़के ग्राम देहोली, चौबटिया में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे एक घर की छत पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK02-TA-3159 देहोली के पास से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे लाल सिंह के मकान की छत पर जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

​हादसे के समय वाहन में केवल चालक ही सवार था। मृतक की पहचान भुवन प्रसाद (32) पुत्र गोपाल राम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम मटेला, काफलीगैर जिला बागेश्वर के निवासी थे।

 

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है, जो बागेश्वर से रानीखेत के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *