इंडिया भारत न्यूज डेस्क: सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए सोने, चांदी और दूसरी कीमती मेटल्स के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किए। नई दरें आज से यानी 13 मई से लागू हो गई हैं।
सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% की गई। सोने पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) 1% से बढ़ाकर 5 % किया गया। इस तरह अब सोने पर अब प्रभावी शुल्क 15 फीसदी हो गया है जो पहले 6 फीसदी था। इसके अलावा UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई।
इस फैसले का सबसे बड़ा असर ज्वेलरी खरीदने वालों पर देखने को मिल सकता है। आयात महंगा होने से सर्राफा कारोबारियों की लागत बढ़ेगी और इसका बोझ ग्राहकों तक पहुंचेगा। यानी शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदना अब पहले से ज्यादा खर्चीला हो सकता है।
गौरतलब है कि भारत अपनी सोने की खपत का लगभग पूरा हिस्सा आयात से पूरा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पश्चिम एशिया में तनाव और संकट से निपटने के उपाय करने का आह्वान करते हुए कहा है कि एक साल तक सोने की खरीद से बचने का प्रयास करें।
India Bharat News Latest Online Breaking News