Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग: नैनीताल में सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 5 की मौत

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार यानि आज 21 मई को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतकों में चार एक ही परिवार और चालक शामिल है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोहपर करीब 2 बजे सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले एक कार संख्या UP 32 QU 1874 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस बल को मौके को रवाना हुआ। स्थानीय पुलिस SDRF तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। दुर्घटना में दंपति समेत उनके दो बच्चों और चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

पुलिस एवं SDRF, SSB टीम द्वारा सभी 5 शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं।

 

मृतकों की शिनाख्त खटीमा निवासी 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र 45 वर्ष, वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष, रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष और चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा, उम्र 34 वर्ष निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ के रूप में हुई है। दुर्घटना की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

जंगलों को आग से बचाने के लिए जनसहभागिता जरूरी, हवालबाग में आयोजित हुई वनाग्नि चौपाल

  अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड में आरक्षित, पंचायत और सिविल वनों में वनाग्नि प्रबंधन तथा जनजागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *