Breaking News
Oplus_131072

Almora: पहाड़ के सैनिक बेटे पंकज ने फतह की एवरेस्ट की चोटी

सोमेश्वर(अल्मोड़ा): क्षेत्र के ल्वेशाल गांव निवासी सैनिक पंकज सिंह दोसाद ने दुर्गम पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) को फतह किया है। पंकज वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। तथा वह वर्तमान में 9, पैरा मिलिट्री में कार्यरत हैं और एनएसजी का हिस्सा भी हैं।

 

पंकज इससे पहले उत्तराखंड के माउंट सतोपंथ की 7075 मीटर ऊंची पहाड़ियों को भी फतह कर चुके हैं। तथा पिछले 2 वर्ष से विभिन्न पर्वतारोहण अभियान में सम्मिलित होते रहे हैं। उन्होंने पर्वतारोहण का सेना में प्रशिक्षण लिया है। बीती रोज 23 मई को उनकी टीम एवरेस्ट की पहाड़ी में पहुंची। जहां उनकी टीम ने भारतीय तिरंगे के साथ इस फतह को हासिल किया।

पंकज के पिता केशर सिंह दोसाद सेना से सेवानिवृत हैं। जबकि उनके बड़े भाई राज कुमार दोसाद भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। पंकज के पिता ने कहा है कि एवरेस्ट को फतह करना अद्भुत साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक है। तथा यह ऐतिहासिक उपलब्धि, अदम्य इच्छाशक्ति और अनुशासन का शानदार उदाहरण है। इस शानदार सफलता पर पंकज को कई सामाजिक और युवा संगठनों ने बधाई दी है।

Check Also

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में आधी रात को तोड़ा अनशन, लोगों से की यह अपील

नई दिल्ली: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *