अल्मोड़ा: उत्तराखंड बीजेपी में संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान भेजे जाने के बाद देवभूमि की सियासत में उबाल आ गया है। इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल पर तीखा तंज कसते हुए अल्मोड़ा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और सीनियर कांग्रेस लीडर यशपाल आर्य ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
यशपाल आर्य ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि अंकिता और उनके परिजनों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है, जबकि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे शामिल सभी चेहरे और नाम आज उत्तराखंड की जनता की जुबान पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार और खुद बीजेपी मिलकर आरोपियों को खुला संरक्षण दे रही है और उन्हें बचाने में जुटी है।
कांग्रेस के इस कड़े रुख के बाद अब सियासी गलियारों में यह बड़ा सवाल तैर रहा है कि क्या अजेय कुमार का यह तबादला सिर्फ एक रूटीन फेरबदल है, या फिर अंकिता भंडारी केस की तपिश से अपनों को बचाने के लिए बीजेपी ने यह सियासी सेफ-पैसेज तैयार किया है?
India Bharat News Latest Online Breaking News