Breaking News
Oplus_131072

Almora-(big breaking): कांग्रेस की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओं की कार खाई में गिरी, चालक की मौत, 2 घायल

अल्मोड़ा: जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की रैली से लौट रहे कार्यकर्ताओ कि कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग में कांचुला पुल के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कार संख्या uk 04य-2999 अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

कार में सवार कुंदन सिंह (75 वर्ष) पुत्र महेंद्र बथयाल, गणेश कुमार (32) पुत्र भोपाल राम, भूपेंद्र प्रसाद (25) पुत्र दीवानी राम को खाई से निकाल कर बाड़ेछीना अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कुंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनो घायलों को बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक व घायल सभी नाचनी पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।

 

पुलिस के मुताबिक तीनों लोग अल्मोड़ा में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। लेकिन उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गयी।

 

एसओ, थाना धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *