Breaking News

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पिता के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अल्मोड़ा: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के पिता एवं पूर्व प्रधान स्व. प्रताप सिंह रौतेला के आकस्मिक निधन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरर्णीय क्षति बताया है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि स्व. प्रताप सिंह रौतेला एक सरल, सौम्य, कर्मठ एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और ग्राम प्रधान के रूप में क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक समर्पण का उदाहरण रहा, जिससे समाज के अनेक लोग प्रेरणा लेते रहेंगे।

 

कहा कि स्व. प्रताप सिंह रौतेला का योगदान केवल अपने गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने व्यापक स्तर पर समाज को एकजुट रखने और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है। इस शोक की घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रवि रौतेला और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। अंत में दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, दर्जाधारी राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, गोविन्द पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, देवेंद्र भट्ट, मीना नेगी, मीरा मिश्रा, दीपा अधिकारी, दीपक सिंह भण्डारी, पंकज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, सौरभ, निशा बिष्ट, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, अभिषेक जोशी, दिव्या जोशी, अमित साह, संजय जोशी, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, नीरज सांगा, कमला तिवारी, दानिश अंसारी, प्रीति रस्तोगी, हरीश कनवाल, कविता वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

 

Check Also

घरों में टपक रहा था बारिश का पानी, रेडक्रॉस टीम ने तिरपाल डालकर दी राहत

अल्मोड़ा: राजपुर क्षेत्र में बारिश के चलते छतों से पानी टपकने की समस्या से जूझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *