Breaking News
Oplus_131072

बड़ा हादसा: एयरबेस पर वायु सेना का विमान क्रैश, पांच जवान बलिदान, को-पायलट घायल

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब AN-32 जोरहाट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। एयरक्राफ्ट क्रैश होने से भारतीय वायु सेना के 5 जवान बलिदान हो गए हैं। इस हादसे में को-पायलट को बचा लिया गया है, जिसका इलाज चल रहा है।

 

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया, एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है जो एयरबेस पर लैंड करते समय क्रैश हो गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि एयरबेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंट वाली जगह पर आग बुझाने का काम किया गया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए। क्रैश के बाद जोरहाट बेस पर उस पल को कैप्चर करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। क्रैश साइट से धुआं भी उठता देखा गया।

 

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपने जवानों के खोने पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उनके नाम भी जारी किए हैं। शहीद हुए पांच जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं। क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फ़ोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

 

 

Check Also

Almora breaking: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा: कैंटोनमेंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *