Breaking News

Uttarakhand: टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 21 घायल ​

​हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क हादसों ने सरकारी अमले में हलचल मचा दी। खुर्पाताल रोड पर बीते बुधवार की रात एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोगों ने मिलकर एक रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद 21 घायलों की जान बचाई, जबकि इस दर्दनाक हादसे में मेरठ की 2 महिलाओं की मौत हो गई।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कालाढूंगी से करीब 4 किलोमीटर ऊपर एक टेम्पो ट्रैवलर संख्या UP-15 FT-6795 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20-25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 29 लोग सवार थे।

​​रात लगभग 8 बजे डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर कालाढूंगी कोतवाली पुलिस आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ, फायर सर्विस और जिला प्रशासन की टीमें भी राहत कार्य में जुट गईं। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मौके पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और कोतवाल अरुण कुमार सैनी भी मौजूद रहे।

​हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय नाजरीन पत्नी सुकीर और लगभग 40 वर्षीय फरद बेगम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थीं।

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

 

वाहन में सवार

1- सामिर पुत्र मो0 यामीन निवासी भूमिया का पुल सिसाडी रोड थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ
2- जसीम अहमद उम्र 11 वर्ष पुत्र नफीस अहमद निवासी वार्ड न0-72 ताला फैक्ट्री रहमदपुरा थाना नौचंदी मेरठ
3- सुहैया पुत्री उम्र 10 वर्ष पुत्र नफीस अहमद निवासी वार्ड न0-72 ताला फैक्ट्री रहमदपुरा थाना नौचंदी मेरठ
4- फिजा उर्र रहमान पुत्री सामिर निवासी उपरोक्त

5- ऐना उम्र 9 वर्ष पुत्री सामिर निवासी उपरोक्त
6- अबुजर उम्र 8 वर्ष पुत्र सामिर निवासी उपरोक्त
7- तस्बिया उम्र 11 वर्ष पुत्री रहीस अहमद निवासी ताला फैक्ट्री
8- मोनिस उम्र 23 पुत्र निजामउद्दीन निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास

9- नबाव पुत्र नामालूम निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
10- रेशमा पत्नी नबाब निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
11- हैदर पुत्र नबाव निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
12- आसिफ पुत्र नबाब निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास

13- बबलू पुत्र नबाव निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
14- सना पत्नी आसिफ निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
*15- नईम (चालक) वाहन संख्या UP 15 FT 6795 टैम्पो ट्रैवलर फोर्स*
16- अनिस पुत्र अब्दुल रसीद निवासी ताला फैक्ट्री

17- रूकसान पत्नी अनिस निवासी ताला फैक्ट्री
18- लाइवा पुत्री अनीस निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
19- कुलविया पुत्री अनीस निवासी हुमायूं नगर बडे मदरसे के पास
20- नईमउद्दीन पुत्र रफीक निवासी मोदीनगर मेरठ

21- माहिरा पूत्री नईमउद्दीन निवासी मोदीनगर मेरठ उम्र 01 वर्ष
22- मोनिस पुत्र निजामउद्दीन निवासी हुमायूं नगर
23- आईशा पत्नी मोनिस निवासी हुमायूं नगर
24- जुनेरा

25- शहनाज पत्नी नफीस
26- साद पुत्र आसिफ निवासी हुमायूं नगर उम्र 1½ वर्ष
27- अमन उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिस निवासी ताला फैक्ट्री

 

Check Also

अंकिता भंडारी मर्डर केस: ऑडियो विवाद में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून: अंकिता भंडारी मर्डर मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। केस से जुड़े ऑडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *