Breaking News
Oplus_131072

SSJ परिसर में जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. इला बिष्ट का निधन, परिसर एवं विवि में गम का माहौल

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर के जन्तु विज्ञान विभाग की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. इला बिष्ट का गत मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना के बाद विश्वविद्यालय, परिसर समेत जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई।

 

प्रो. इला के निधन पर बुधवार को एसएसजे परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत की आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा प्रो. इला बिष्ट असमय निधन काफी दुखद है और परिसर और शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

 

उधर, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चारों परिसरों में शोक सभा आयोजित हुई और शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्य स्थगित किये गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रो इला बिष्ट विश्वविद्यालय की सम्मानित सहयोगी रही हैं। उनके अचानक और असमय निधन दुखद है। वें बेहतरीन शिक्षाविद और समर्पित रिसर्चर थीं। उनके निधन से एकेडमिक जगत में एक बड़ी रिक्तता आ गई है।

 

शोक जताने वालों में कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, शोध निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी सहित परिसर एवं प्रशासनिक भवन के सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरे ने भी गंवाई जान

अल्मोड़ा: जिले में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी में नहाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *