Breaking News

Almora (road accident): दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल… नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हादसों में कई लोग असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ के बाद अब प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे है।

 

ताजा घटना जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर कोसी कस्बे का है। जहां रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, भांकड़ गांव से जागर से लौट रही एक कार कोसी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में हवालबाग विकासखंड के कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद रावत पुत्र खीम सिंह रावत की जान चली गई। जबकि कार में सवार उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश रावत, दोनों घायल हो गए।

 

घायल देवेंद्र ने बताया कि चालक दिनेश रावत को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चालक दिनेश रावत ने मदद के लिए ग्रामीणों को फोन किया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आंनद रावत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Check Also

Big breaking: नदी किनारे मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव, इलाके में सनसनी

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: नदी किनारे 48 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *