Breaking News
Oplus_131072

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक, महिलाओं के लिए अलग अल्ट्रासाउंड और काउंटर की करेंगे पहल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने मंगलवार यानि आज पंडित हरगोविंद पंत जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती व ओपीडी में पहुंचे मरीजों उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का फीडबैक लिया।

 

राज्यमंत्री लटवाल ने अस्पताल के जन औषधि केंद्र, कैंटीन, वाशरूम, एक्सरे और सिटी स्कैन कक्ष का भी निरीक्षण किया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाए गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

 

पीएमएस डॉ. एच.सी गढ़कोटी ने राज्यमंत्री कुंदन लटवाल को अस्पताल में हाल के वर्षों में हुए महत्वपूर्ण सुधारों, व्यवस्थाओं समेत अन्य संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दीं।

 

कुंदन लटवाल ने कहा कि अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था, महिला मरीजों के लिए अलग काउंटर, जन औषधि केंद्र को 24 घंटे संचालित करने और अस्पताल में फीजिशियन की नियुक्ति को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की जाएगी।

लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पार्षद अमित साह, अभिषेक साह, आनंद कनवाल, नवीन बिष्ट, पंकज बिष्ट, विनोद लटवाल, मनोज लटवाल, राजू लटवाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

आजादी के 79 साल, फिर भी सड़क के लिए तरस रहा यह गांव! घायल शख्स को 6 किमी चढ़ाई पार कर डोली से सड़क तक पहुंचाया

लोहाघाट, (चंपावत): देश अगले कुछ दिनों में आजादी के 79 साल पूरे होने का जश्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *