Breaking News
Oplus_131072

केंद्रीय विद्यालय की छात्रा प्रेरणा जोशी स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली के लिए आमंत्रित

अल्मोड़ा: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10 वीं की छात्रा प्रेरणा जोशी को 15 अगस्त को लाल किले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। प्रेरणा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में माई गवर्नमेंट प्लेटफॉर्म की ओर से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

 

इस वर्ग में देश भर से आई 9300 से अधिक प्रविष्ठियों में प्रेरणा ने 8 वां स्थान प्राप्त किया, उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रण के अलावा एक प्रमाण पत्र और 5 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

 

उन्हें कार्यक्रम में एक सहयोगी के साथ कुल दो ई-आमंत्रण जारी हुए हैं कंपेेनियन के रूप में उनके पिता पत्रकार प्रमोद जोशी उनके साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

प्रेरणा जोशी को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना राणा, कला शिक्षिका रूमाना नाज, कक्षाध्यापिका मीना बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Check Also

पहाड़ चढ़ा बाघ! बिनसर में फिर दिखी बाघ की मूवमेंट, नजदीकी गांवों में बढ़ी दहशत

अल्मोड़ा: करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बिनसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *