अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूडकफून में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक पीतांबर दत्त शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पीतांबर दत्त शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र सिंह खड़ायत, पंकज जोशी, नरेंद्र कुमैया, अभिलाषा जोशी, दीप्ति बिष्ट, चेतन जोशी, कृष्ण प्रसाद सहित अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News