Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय नहीं होगा शिफ्ट! स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को दिया यह आश्वासन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिला चिकित्सालय को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर इस संबंध में अपना पक्ष रखा।

 

जारी एक बयान में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को इस मामले में पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने कहा कि, भौगोलिक परिस्थितियों एवं नगर की बसावट को देखते हुए जिला चिकित्सालय का वर्तमान स्थान आम जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अस्पताल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने से अल्मोड़ा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने के किसी भी प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

 

कैलाश शर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा की भौगोलिक स्थिति, स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय को अन्यत्र शिफ्ट नहीं कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप लगातार कार्य कर रही है और किसी भी निर्णय में जनभावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनभावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा तथा आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय परिस्थितियों, आम जनता की सुविधा और जनभावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना आवश्यक है।

 

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड की जनता को बेहतर, सुलभ एवं सुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड और विशेष रूप से अल्मोड़ा की जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है। जनभावनाओं का सम्मान करना हमारा दायित्व है। ऐसा कोई भी निर्णय नहीं होगा, जो जनभावनाओं के अनुरूप न हो।

 

Check Also

अल्मोड़ा जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रस्ताव मंजूर नहीं, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: जिला व्यापार मंडल ने जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *