अल्मोड़ा: विकासखंड ताड़ीखेत के राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में कक्षा नौ के छात्र भावेश फर्त्याल ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भावेश एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यह परीक्षा उत्तीर्ण कर वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।
अपनी सफलता पर भावेश ने कहा कि उन्होंने यह उपलब्धि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से हासिल की है। उन्होंने इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सहित शिक्षक मीता वर्मा, दिनेश चंद, ललित चंद पाठक, मोहन सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, दीप चंद और दीपा बिष्ट समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार का आभार जताया।
भावेश की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरीश परिहार, पीटीए अध्यक्ष चम्पा देवी सहित विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई।
India Bharat News Latest Online Breaking News