इंडिया भारत न्यूज डेस्क: गश्त पर निकले होमगार्ड जवान को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र की है। पच्चावाला निवासी शेर सिंह ढकिया रोड पर गश्त की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शेर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचायतनामा समेत अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News