Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण की है। उन्होंने 97.91 परसेंटाइल अंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की। कमला वर्तमान में एसएसजे परिसर में पीएचडी शोधार्थी भी हैं।

 

सामान्य आर्थिक परिवार से आने वाली कमला बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक बनने का उनका सपना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से साकार किया है।

 

कमला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, विभागाध्यक्ष प्रो. शालिमा तबस्सुम तथा अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता पूरन सिंह खत्री और माता मना खत्री ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

कमला की इस उपलब्धि पर उनके परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी माता मना खत्री अमन संस्था में कार्यरत हैं।

Check Also

breaking

बिग ब्रेकिंग: यहां कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के सभी जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *