अल्मोड़ा: मिनी स्टेडियम दौलाघाट में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरना नवीन चंद्र आर्य रहे। विशिष्ट अतिथि मुकेश चंद्र जोशी तथा अतिथि राजेंद्र सिंह भंडारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ललित प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन चंद्र आर्य ने किया।
कार्यक्रम का संचालन एथलीट कोच राजू महंत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जीवनलाल, हरेंद्र कुमार जोशी, रणजीत राम, शंकर सिंह बिष्ट, हेमचंद जोशी, दिलीप बिष्ट, हरी चंद्र जोशी, अनीता आर्य, दया लटवाल, नेमा नेगी, पीआरडी जवान विजय कुमार, स्टेडियम कोच कुंदन सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News