Breaking News
Oplus_131072

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक

अल्मोड़ा: जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

शोक सभा में पत्रकारों ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और सहयोगी अधिकारी थे। पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

 

इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, हरीश भंडारी, जगजीवन सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, अनिल सनवाल, नसीम अहमद, कपिल मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, किशन जोशी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, विनोद जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी, राजेंद्र धानक, दिनेश भट्ट, अनूप साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश आगरी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

 

 

 

Check Also

धौलछीना रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, चंदन सिंह मेहरा बने अध्यक्ष

-19 सितंबर से शुरू होगी रामलीला की तालीम -25 अक्टूबर से मंचन का प्रस्ताव पारित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *