Breaking News

शक्ति अखबार के पूर्व संपादक, वरिष्ठ पत्रकार स्व‌. कैलाश पाण्डेय की पत्नी ममता पाण्डे का निधन

 

अल्मोडा: ‘शक्ति’ अखबार के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. कैलाश पाण्डेय की पत्नी ममता पाण्डेय का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की थीं।

पत्रकार दयाकृष्ण काण्डपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ममता पांडे पिछले कुछ समय से अपनी पुत्री निधि जोशी के साथ हल्द्वानी में रह रही थीं। जहां गत मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को हरिद्वार में किया गया, जहां उनके पुत्र निखिल पाण्डेय ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

 

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने ममता पांडे के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि ममता पाण्डेय का निधन परिवार के लिए अपूरर्णीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

उनके निधन पर यूनियन के प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, महासचिव दयानन्द कठैत, दिनेश भट्ट, कमलेश कनवाल, रमेश जोशी, दीपक बिष्ट, संजय नयाल, मुकेश सक्टा, कमल पंत, ललित भट्ट, अनिल सनवाल, एम.डी. खान, संजय अग्रवाल, डॉ निर्मल‌ जोशी, शिवेन्द्र गोस्वामी सहित अनेक पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

Check Also

Pc tiwari uppa

26 साल की विफल राजनीति का जवाब मांगेगी उत्तराखंड की जनता, पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी उपपा: पीसी तिवारी

  चौखुटिया (अल्मोड़ा): उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *