Breaking News
Oplus_131072

संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आठ विकासखंडों के 96 दलों ने किया प्रतिभाग

 

हल्द्वानी: उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में के.वी.एम. पब्लिक स्कूल, लामाचौड़, हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं।

 

प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद के आठ विकासखंडों से 96 दलों ने प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर निर्णायकों एवं उपस्थित अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

 

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अभिनय, गायन, नृत्य, वक्तृत्व-कौशल तथा श्लोक-पाठ के माध्यम से संस्कृत की समृद्ध परंपरा और भारतीय संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम का संचालन जनपद संयोजक हेम चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सह-संयोजक डॉ. राजेन्द्र भट्ट सहित संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षक, निर्णायक, विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

जनपद संयोजक हेम चन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि उत्पन्न करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की आधारशिला है, इसलिए विद्यार्थियों को संस्कृत से जोड़ने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए।

 

दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट कार्यक्रमों ने संस्कृत के प्रति उनकी लगन और प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को जनपद स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

 

नाटक में महादेवगिरी संस्कृत विद्यालय हल्द्वानी प्रथम, समूह गान में दुर्गा दत्त कपिलाश्रमी उत्तर मध्यमा विद्यालय हल्द्वानी प्रथम, समूह नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिय प्रथम, वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पातलोट प्रथम, आशु भाषण में राजकीय इंटर कॉलेज पश्यां प्रथम, श्लोक उच्चारण में श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय रेलवे बाजार हल्द्वानी प्रथम स्थान पर रहा।

Check Also

पीआरडी जवानों ने मांगा सालभर रोजगार, दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल को सौंपा दो सूत्री ज्ञापन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन के जवानों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *