नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाली है। हालांकि दिल्ली पुलिस से उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है और कल रात से ही पूरी दिल्ली की किलेबंदी हो चुकी है।
अभिजीत दीपके ने एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह 9:30 पर दिल्ली लैंड करने वाले हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर के आस-पास वाले इलाकों में BNS की धारा 163 लागू है। बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि अभिजीत दीपके के दिल्ली लैंड करने से पहले करीब 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
दिल्ली में कनॉट प्लेस की तरफ से कुछ सीजेपी समर्थकों ने जंतर-मंतर की तरफ आने की कोशिश की, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनाती और चल रहे घटनाक्रम पर दीपके ने एक्स पर लिखा- “मोदी ने हार मान ली।” दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी तानाशाह हैं, इतना डर गए हैं कि मेट्रो ट्रेन के रास्ते सब बंद कर दिए हैं। अगर उन्हें इस देश के युवाओं से इतना ही डर लगता है, तो प्रधानमंत्री क्यों बने हैं?”
वहीं दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News
