उत्तरकाशी (Uttarkashi) के केदारताल ट्रैक (Kedartal track) से 2 और शव बरामद हो गए हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकी 4 की तलाश अभी भी जारी है। लापता चल रहे ट्रैकर्स की खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
चार लोगों की मौत की पुष्टि
बता दें कि उत्तरकाशी (Uttarkashi) के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से 8 लोग लापता थे जिसमें से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 4 नवंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले मंगलवार यानी कि 3 नवंबर को भी दो शव मिले थे। अब लापता चल रहे 4 लोगों की तलाश जारी है ।
ऐसे हुआ हादसा
बता दें कि 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल गंगोत्री (Gangotari) से केदारताल ट्रैक ( Kedartal track) पर निकला था। दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था, लेकिन वापसी के वक्त अचानक हिमस्खलन और बर्फबारी ने पूरे दल को अपी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद 8 लोग लापता हो गए, जबकि बाकी 4 सदस्य सुरक्षित लौट आए।
चार की तलाश जारी
30 अक्टूबर को दल के चार सदस्य, जिसमें तीन नेपाली पोर्टर और कुक रोहन राणा शामिल थे, सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए और उन्होंने प्रशासन को आठ लोगों के लापता होने की खबर दी । इसके बाद 31 अक्टूबर से SDRF, NDRF, ITBP, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जिसके बाद 3 नवंबर को दो शव बरामद हुए थे। वहीं 4 नवंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 और शव मिले। इस तरह अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 4 लोगों की तलाश जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News