Breaking News
Oplus_131072

बिट्टू कर्नाटक का दावा- उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, अल्मोड़ा की सभी 6 सीटों पर भी जीत का दावा

अल्मोड़ा: भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने दावा किया है कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने सांगठनिक जिला अल्मोड़ा व रानीखेत की सभी 6 सीटों पर भी जीत का दावा करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की बात कही।

 

गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग का विकास हो रहा है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किये है।

 

कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व कार्यों से जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों के दम पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।

 

बिट्टू कर्नाटक ने इस दौरान विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है, जिससे विपक्ष घबराया हुआ है। विपक्ष पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है, हालात यह है कि विरोध करने के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। जिससे चलते कांग्रेस के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

 

भाजपा नेता कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश के साथ ही अल्मोड़ा जिले में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। वही, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए मजबूत चेहरों का अभाव है। सोमेश्वर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पैराशूट प्रत्याशी के भरोसे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में विधायक पद के दावेदारों से ज्यादा मुख्यमंत्री पद के दावेदार नजर आ रहे हैं।

 

अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोधिया स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का वर्षों बाद भी संचालन शुरू नहीं होने के मुद्दे पर कर्नाटक ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बने इस संस्थान का लाभ आज तक युवाओं और स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाया है। इसके लिए उन्होंने तत्कालीन सरकार और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

 

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महामंत्री देवेन्द्र भट्ट, भूपेन्द्र भोज आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

Big breaking: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी इनोवा कार, अब तक चार शव बरामद की सूचना

  इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक इनोवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *