Breaking News
suiside

उत्तराखंड: लापता छात्र का इस हालत में मिला शव.. मचा हड़कंप

डेस्क। स्कूल जाने के दौरान लापता हुए छात्र का शव पेड़ से झूलते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला टिहरी जनपद के जौनपुर विकासखंड का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम अलमस निवासी 19 वर्षीय विपुल पुंडीर बीते 1 मार्च को स्कूल जाने के दौरान अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों ने थाना थत्यूड़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट ​दर्ज कराई।

आज ग्राम थापला के पास एक युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। जहां मृतक की पहचान विपुल पुंडीर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष थत्यूड़ मनीष नेगी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का पता लग सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम के सम्मान में निकाली शौर्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा शहर

भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही कई …

preload imagepreload image
03:21