Breaking News
breaking
breaking

Almora breaking- दो माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय निवासी एक महिला की मौत हो गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका दो माह की गर्भवती थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानीधारा निवासी रणजीत सिंह की 33 वर्षीय पत्नी पुष्पा की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे ​महिला अस्पताल लाये। लेकिन पुष्पा ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी। वह दो माह की गर्भवती थी। उसको बीपी की प्रब्लम भी बताई जा रही है। मृतका के दो बच्चें हैं। मृतका मूलरूप से बाड़ेछीन के निकट सुपई गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। मृतका का पति नगर के एक प्राइवेट स्कूल में अकाउंंटेंट है।

सूचना के बाद मौके पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार यानि आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Check Also

Vaibhav Pandey

Almora: जर्जर सड़कों पर विभाग का ‘शॉर्टकट’ देख बिफरे वैभव पांडे, आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

अल्मोड़ा: कांग्रेस नगर महामंत्री (संगठन) वैभव पांडे ने कहा कि विगत दिनों जेल रोड में …