Breaking News

नहीं रहे वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडेय, शोक की लहर

अल्मोड़ा। वरिष्ठ रंगकर्मी व श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सचिव शिवचरण पांडेय का आज सुबह 5 बजे निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। शिवचरण पांडेय लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

शिवचरण पांडे पूरे उत्तराखंड में संस्कृति के ध्वज वाहक के रूप में जाने जाते थे उन्होंने श्री लक्ष्मी भंडारों हुक्का क्लब को सांस्कृतिक संस्था के रूप में पूरे भारत में पहचान दिलाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैठकी होली को संजोने व उसे विश्व प्रसिद्ध बनाने में भी शिवचरण पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह अपने पीछे पत्नी दो बेटे तीन बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए।

उनके निधन से सांस्कृतिक क्षेत्र में एक शून्य उत्पन्न हो गया है उनके द्वारा निकाले जाने वाली पुरवासी पत्रिका आज कई शोधों में प्रयोग की जा रही है। रामलीला में निभाए गए उनके चरित्रों को जिसमें विशेषकर दशरथ का चरित्र कोई भुला नहीं पाएगा। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विनीत बिष्ट, महेश नयाल, श्री लक्ष्मी भंडार संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संस्था के कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, अश्वनी तिवारी, रोहित साह, शिब्बू नयाल,मनोज वर्मा, अभय साह, सभासद मनोज जोशी, हरेंद्र वर्मा, सभासद दीपक वर्मा, दीप्ती सोनकर,लीला बोरा, निशा बिष्ट, रेखा आर्या, किरन पन्त, हरीश कनवाल,डॉ ललित जोशी, कंचन बिष्ट, राजन बिष्ट, मनोज साह, प्रकाश बिष्ट, संजय साह, आदि लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

Check Also

Vaibhav Pandey

Almora: जर्जर सड़कों पर विभाग का ‘शॉर्टकट’ देख बिफरे वैभव पांडे, आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम

अल्मोड़ा: कांग्रेस नगर महामंत्री (संगठन) वैभव पांडे ने कहा कि विगत दिनों जेल रोड में …