Breaking News

अल्मोड़ा: वरिष्ठ रंगकर्मी शिवचरण पांडे पंचतत्व में विलीन

अल्मोड़ा। वरिष्ठ रंगकर्मी व श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सचिव शिवचरण पांडेय बुधवार यानी आज पंचतत्व में विलीन हो गए है। यहां स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगो ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान जौहरी बाजार हुक्का क्लब से उनकी अंतिम यात्रा विश्वनाथ घाट के लिए निकली। उनके पुत्र राजा पांडेय व आशु ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इन मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, श्री लक्ष्मी भंडार संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, संस्था के कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, प्रभात लाल साह गंगोला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, केवल सती, त्रिलोचल जोशी, दीक्षित जोशी, मनोज जोशी, धर्मवीर आर्य, कैलाश गुरुरानी, हरेंद्र वर्मा, अनिल सनवाल, ललित चंद्र, मनोज सनवाल, मनमोहन चौधरी, शेखर लखचौरा, अरुण वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …