Breaking News

उत्तराखंड (बिग ब्रेकिंग): यहां चलती बस बनी आग का गोला, 37 से अधिक यात्री थे सवार.. देखिए वीडियो

डेस्क। डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सभी यात्री आग लगने से पहले बस ने उतर गए। यह बस आईएसबीटी देहरादून से बरेली जा रही है।

बस उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की है। हादसे के दौरान बस में 37 यात्री सवार थे। इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी। जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्‍ते में आग लग गयी। आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यहां देखिए वीडियो…

https://fb.watch/bNr4QxtpJo/

Check Also

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरे ने भी गंवाई जान

अल्मोड़ा: जिले में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी में नहाने …