होली पर्व के दिन हुवे इस हृदयविदारक घटना से मृतको के परिवारों की ख़ुशी मातम में बदल गयी।
डेस्क। होली के दिन चम्पावत के बनबसा से बुरी खबर सामने आ रही है। हुड्डी नदी में नहाते समय 2 नाबालिग युवको की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। इस हृदयविदारक घटना से मृतको के परिवारों की ख़ुशी मातम में बदल गयी। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
हादसा शुक्रवार यानी आज सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय वियोम चंद सोराड़ी पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी, निवासी भजनपुर बनबसा एवं 17 वर्षीय रितेश बडोला पुत्र महेंद्र बडोला निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बनबसा होली खेलने के बाद हुड्डी नदी में नहाने गये। जहाँ गहरे पानी में डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया जहां डाक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनो किशोर कक्षा 9 के छात्र थे।
India Bharat News Latest Online Breaking News