Breaking News

यहां पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, लोगों में दहशत.. देखिए वीडियो

 

डेस्क। रिहायशी इलाकों में तेंदुए का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला उधमसिंह नगर के बाज़पुर का है। जहां एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया है। जो कि लोगो ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है अब ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

उधम सिंह नगर में वन्यजीवों का आगमन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। आये दिन कहीं न कहीं क्षेत्र में गुलदार की दस्तक देखने को मिल रही है। बाज़पुर के लुधपुरा क्षेत्र में तेंदुए के गांव में घुसने से आसपास के क्षेत्र वासी भयभीत है। एक तेंदुआ ऊंचे लिपटिस के पेड़ पर चढ़ते उतरते देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

 

यहां देखें वीडियो-

https://youtube.com/shorts/tl_pR5tFVJM?feature=share

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …