डेस्क। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी कथक नृत्यांगना वेदान्ती जोशी का भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (सीसीआरटी) से मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए चयन हुवा है। वेदांती को वर्ष 2014 में 11 वर्ष की आयु में मंत्रालय से पहली बार स्कॉलरशिप मिली। जिसके बाद लगातार चौथी बार 2022 में उन्हें यह स्कॉलरशिप आगामी दो वर्षों के लिए प्रदान की गई है।
वेदान्ती पाँच वर्ष की आयु से अपनी माँ डॉ दीपा जोशी से कथक नृत्य की शिक्षा ले रही है। वेदान्ती की शिक्षा की शुरुआत सेंट मेरी नैनीताल से हुई उसके बाद उन्होंने सेंट टेरेसा से दसवीं और फिर निर्मला कॉमेंट से बारहवीं पास की। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से राजनीति शास्त्र विषय (आनर्स) की पढ़ाई कर रही है।
वेदान्ती ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों में कथक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी है। वेदान्ती जोशी को उत्तराखण्ड सरकार के उत्तराखण्ड की बेटी सम्मान, हरियाणा से संगीत पुरुषोत्तम संगीत अवार्ड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से किशोर संगीत कला शिरोमणि अवार्ड आदि प्राप्त है।
India Bharat News Latest Online Breaking News