अल्मोड़ा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। पूर्व स्पीकर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा चुनाव में हार सबसे बड़ा कारण गुटबाजी को माना है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर रही। जिसका खामियाजा प्रत्याशियों को भुगतना पड़ा।
कुंजवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से चुनाव मैनेजमेंट सही ढंग से नहीं किया गया। कांग्रेस नेतृत्व ने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए अकेले छोड़ दिया था।
वही, हरीश रावत की सीट बदलने को भी कुंजवाल ने हार का महत्वपूर्ण कारण माना है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सीट बदलने का जो प्रयास हुआ, उससे भी कांग्रेस को नुकसान हुआ। कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जो अपने काम करने का तरीका, सोच व नीतियां है उसे जनता समझेगी और भविष्य में फिर कांग्रेस सत्ता में काबिज होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ उपचुनाव में कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह कुंजवाल ने मजबूत प्रत्याशी उतारने की बात कही। कुंजवाल ने उपचुनाव में जीत दर्ज करने का दावा किया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News