Breaking News
Breaking news
Breaking news

अल्मोड़ा- (बिग ब्रेकिंग): छात्रों से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में बच्चों के यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक ऐवरन सिंह गंगवार को नैनीताल जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये है मामला-
ताड़ीखेत विकास खंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में तैनात शिक्षक ऐवरन सिंह गंगवार पर छात्रों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। आरोप है कि शिक्षक द्वारा स्कूल में बंद कक्ष में छात्रों के साथ गंदी हरकतें की जाती थी। शिक्षक पर यह भी आरोप है कि वह इसकी शिकायत परिजनों से करने पर छात्रों को जान से मारने व परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। परिजनों ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …