Breaking News
स्व. जसवंत सिंह सिजवाली, फ़ाइल फ़ोटो

पत्रकार डीएस सिजवाली को पितृशोक

अल्मोड़ा। नगर के धारानौला निवासी दैनिक भास्कर समाचार पत्र में पत्रकार डीएस सिजवाली (सोनू) के पिता जसवंत सिंह सिजवाली का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। बीती रात करीब ढाई बजे उन्होंने धारानौला स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

स्व. सिजवाली लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे बाद उनके निवास स्थान धारानौला से विश्वनाथ घाट की ओर प्रस्थान करेगी।

स्व. सिजवाली के निधन पर जिले के पत्रकारों ने शोक जताते हुए पुण्य आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की प्रार्थना की है।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …