Breaking News

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग): बाइक व मैक्स की टक्कर, 3 युवकों की हालत गंभीर

अल्मोड़ा। पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे पर पेटसाल, दल बैंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा से पनुवानौला की ओर जा रही एक मैक्स वाहन से बाइक टकरा गई। बाइक में 3 युवक सवार थे। जिन्हें गंभीर चोट आई है। हादसा करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।

राजस्व उपनिरीक्षक गिरीश जोशी ने बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

खबर में जल्द ही अपडेट किया जाएगा..

 

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …