Breaking News

उत्तराखंड: झील में किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क। नैनीताल झील में आज एक किशोरी का शव उतारते मिला। सुबह मार्निंग वॉक के दौरान जब राहगीरों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पहुंचे शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

दरअसल, मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिक बीते गुरुवार को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी।

बीते शनिवार को तलाशी के दौरान नैनीताल झील के पास किशोरी का चप्पल मिला। जिसके बाद एसडीआरएफ व पुलिस गोताखोरों ने झील में सर्च अभियान चलाया। लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह राहगीरों ने किशोरी का शव नैनीताल झील में उतारते देखा।

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …