Breaking News

दर्दनाक: शौच के लिए गया किशोर बोल्डर की चपेट में आया, मौत

डेस्क। शौच के लिए गये एक किशोर की बोल्डर की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

मामला सीमांत जनपद पिथौरागढ़ का है। बंगापानी तहसील के बरम में 17 वर्षीय युवक दुर्गेश कर्तवाल आज सुबह शौच के लिए गया था। जहां बरम पुल के समीप गोसीगाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया । इस दौरान किशोर एक बोल्डर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कड़ी मस्सकत के बाद शव को बोल्डर के नीचे से बाहर से निकाला। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

 

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …