Breaking News

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): हत्या के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत

अल्मोड़ा। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। स्वास्थ्य खराब होने पर कैदी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही चल रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम छाना, बसभीड़ा चौखुटिया निवासी प्रयाग सिंह (66) हत्या के आरोप में (विचाराधीन) जिला जेल में बंद था। बुधवार यानि आज अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद तहसीलदार कुलदीप पांडे व पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। फिलहाल मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही चल रही है। जबकि पोस्टमार्टम की कार्यवाही गुरुवार यानि 30 जून को होगी।

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …