Breaking News

LPG Gas Cylinder Price Hike: जनता पर महंगाई की मार, आज से इतना महंगा हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है। बुधवार 6 जुलाई से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर 1053 रुपये का हो गया है। घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में इससे पहले 19 मई को बदलाव किया गया था।

पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में भी 18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की कमी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1079 रुपये हो गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1052 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अब 1068 रुपये चुकाने होंगे।

कब-कब कितना बढ़ा गैस का दाम

21 जुलाई, 2021- ₹25 रुपये
अगस्त, 2021- ₹25
सितम्बर, 2021- ₹25
अक्टूबर, 2021- ₹15
22 मार्च 2022- ₹50
मई, 2022- ₹50
मई, 2022- ₹3.50
जुलाई, 2022- ₹50

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …