Breaking News

सड़क हादसाः रोडवेज बस व कार की भिड़ंत.. 5 लोग घायल

हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, 2 लोगों को हल्की चोट

इंडिया भारत न्यूज डेस्कः उत्तराखंड के श्रीनगर में एक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज व कार की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो लोगों को हल्की चोट बताई जा रही है।

नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी। सड़क दुर्घटना में कार चालक सत्तल सिंह, शिप्रा रोतली को हल्की चोटें आई हैं। जबकि उमा सोनाल, दमयन्ती सोनाल, शिखर रोतली को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …